{"_id":"5807a1d44f1c1b716b704561","slug":"students-study-sacrifice-of-martyr-shilapatt","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को बलिदान का पाठ पढ़ाएगा शहीद का शिलापट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को बलिदान का पाठ पढ़ाएगा शहीद का शिलापट्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Wed, 19 Oct 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आन बान और शान की रक्षा करतेे 19 जुलाई 1997 को बांदीपुर श्रीनगर रोड (कश्मीर) में आतंकियों से लोहा लेते समय शहीद हुए भागचंद की गौरवमय गाथा का शिलापट्ट अब जीआईसी पाबौ के छात्र- छात्राओं को देश भक्ति का पाठ भी पढ़ाएगा। 21 अक्टूबर को विद्यालय में शहीद को श्रद्धांजलि के लिए अनेक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विकास खंड पाबौ से 25 किमी दूर बजवाड़ ग्राम पंचायत का रहने वाले शहीद बीएसएफ का मुख्य आरक्षी भाग चंद जब 19 जुलाई 1997 में 11/13 बटालियन के जवानों के साथ बांदीपुर श्रीनगर रोड पर आरओपी/क्यूआरटी ड्यूटी पर तैनात थे, इसी दौरान आतंकियों ने रिमोट कंट्रोल द्वारा आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में भाग चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। वह आतंकियों से लोहा लेते वीरगति को प्राप्त हो गए। बजवाड़ गांव के रहने वाले भाग चंद की हाईस्कूल तक की शिक्षा जीआईसी पाबौ में हुई। इसके बाद वह बीएसएफ में भर्ती हो गया।
विज्ञापन
श्रीनगर। शहीद दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को शहीद भाग चंद की पाठशाला जीआईसी पाबौ में गौरव गाथा का शिलापट्ट एवं उसका चित्र स्थापित किया जाएगा, जोकि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर शहीद की याद में विद्यालय में देश भक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्रों को देश की आन बान शान के प्रति सेवा भाव, त्याग, बलिदान व समर्पण का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। इस श्रद्धांजलि सभा के आयोजन के लिए सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट एचएन जोशी द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित पुलिस प्रशासन को पत्र भेजा गया है।