{"_id":"62e92a607d4b9c6e527a8d4f","slug":"students-planted-fruitful-plants-took-a-pledge-to-protect-kotdwar-news-drn4188910155","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने रोपे फलदार पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने रोपे फलदार पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग एवं वन पर्यावरण संस्था की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में फलदार पौधे रोपे और संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही महाविद्यालय परिसर में उगी झाड़ियों का उन्मूलन किया। छात्र-छात्राओं ने स्वेच्छा से श्रमदान कर कक्षा और समाजशास्त्र विभाग में रंगाई पुताई का कार्य भी किया। एमए द्वितीय वर्ष की अंजू ने अपने जन्मदिन पर पौधा लगाया। प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार, समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. तनु मित्तल, वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी प्रो. मुरलीधर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
वहीं भाबर क्षेत्र के मोटाढांक में रोटरी क्लब कोटद्वार की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त डीएफओ धीरजधर बछुवाण ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सचिव ऋषि ऐरन, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, संयोजक अमित अग्रवाल, वाईपी गिलरा आदि मौजूद रहे।
उधर, कविराज महेशानंद थपलियाल स्मारक कल्याण सेवा निधि आवई की शाखा ने घल्डियाल गांव (गजवाड़) स्थित श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में औषधीय पौधे रोपे। अशोक नेगी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि आरके बुड़ाकोटी, विशिष्ट अतिथि उमानंद बडोला, एसएन पोखरियाल, पूर्व वन क्षेत्राधिकारी आरपी पंत और प्रकाश चंद्र हेमदान आदि मौजूद रहे।