{"_id":"6ad0beca4daf944ca3060242","slug":"students-paid-tribute-on-the-birth-anniversary-of-the-former-president-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127359-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर विद्यार्थियों ने किया पुण्य स्मरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर विद्यार्थियों ने किया पुण्य स्मरण
Thu, 15 Oct 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर में बृहस्पतिवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग, संस्मरण और कविताएं प्रस्तुत कर उनके व्यक्तित्व एवं महान कार्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य महेंद्र गौड़ ने डॉ. कलाम की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर किया। शिक्षक मनोज जोशी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से डॉ. कलाम के जीवनवृत्त और उपलब्धियों की जानकारी दी। शिक्षक अंचल कुमार अग्रवाल ने उनके जीवन से जुड़े प्रसंग साझा करते हुए बताया कि डॉ. कलाम को मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है। शिक्षिका गीता रावत ने कहा कि साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवेश में शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद डॉ. कलाम ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर देश के 11वें राष्ट्रपति बनने तक का सफर तय किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच हुई क्विज प्रतियोगिता में कक्षा चार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रयागदत्त चमोली, योगेश नेगी, सुनीता पंत, दीक्षा, श्रेया चौधरी, अंजू चमोला और पूजा चतुर्वेदी मौजूद रहे। संवाद