फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students of PG College Kotdwar burnt the effigy of the state government, demonstrated

Kotdwar News: पीजी कॉलेज कोटद्वार के छात्र-छात्राओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला, प्रदर्शन

Mon, 02 Sep 2024 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Students of PG College Kotdwar burnt the effigy of the state government, demonstrated

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के छात्र-छात्राओं ने महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के विरोध में सोमवार को महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने प्रदेश सरकार से महिलाओं की सुरक्षा प्रदान करने और दुष्कर्मियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।सोमवार को छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने महाविद्यालय के गेट के समक्ष प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। कहा कि अंकिता हत्याकांड के दोषियों को अभी तक सजा नहीं मिल पाई है। वहीं रुद्रपुर, देहरादून की घटनाएं और सल्ट में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना ने उत्तराखंड को शर्मसार किया है। कहा कि आज बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। इस मौके पर प्रदेश सरकार से महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और दुष्कर्मियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। पुतला दहन करने वालों में रानी, सानिया, वंश, रोहित, धीरज ठाकुर, अभिलाष, रोहित, तरुण जोशी और श्रुति आदि शामिल रहे।



.

फोटो समाचार



जारी

अशोक केष्टवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed