{"_id":"6521539e6085c9337305c3b4","slug":"students-of-nainidanda-college-put-up-an-exhibition-of-garhwali-dishes-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1008-3398-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नैनीडांडा महाविद्यालय की छात्राओं ने लगाई गढ़वाली व्यंजनों की प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नैनीडांडा महाविद्यालय की छात्राओं ने लगाई गढ़वाली व्यंजनों की प्रदर्शनी
विज्ञापन
धुमाकोट। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. थानसिंह रावत राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा में गढ़भोज दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा स्थानीय व्यंजनों व भोज्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई।
शनिवार को महाविद्यालय परिसर में आयोजित गढ़भोज दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पर्वतीय क्षेत्र में पैदा होने वाले खाद्य पदार्थों मंडुवा, झंगोरा, कौणी, राजमा, लाल चावल, जखिया आदि से निर्मित भोज्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में तैयार होने वाले भोज्य पदार्थों के बारे में जानकारी साझा की।
प्राचार्य डॉ. वीपी उनियाल ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित भोज्य पदार्थों को पर्वतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण विरासत बताते हुए युवाओं को अपने भोजन में मिलेट्स युक्त पर्वतीय भोज्य पदार्थों को सम्मिलित करने का सुझाव दिया। संवाद