फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   students have 2 years extra for degree course

डिग्री पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए मिलेंगे तीन अतिरिक्त वर्ष

Sun, 27 Dec 2015 08:57 PM IST
श्रीनगर
श्रीनगर Updated Sun, 27 Dec 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
अब गढ़वाल विवि से किसी भी डिग्री कोर्स पूरा करने के लिए छात्र को तीन वर्ष अतिरिक्त मिलेंगे। दो वर्षों का अतिरिक्त समय यूजीसी की ओर से दिया जाएगा। जबकि एक वर्ष का अतिरिक्त समय विवि छात्र की ओर से विशेष परिस्थितियों में देगा। इसके लिए विवि को अपने अध्यादेश में परिवर्तन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि व इससे संबद्ध संस्थानों के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। छात्रों को किसी भी डिग्री पाठ्यक्रम को पास करने के लिए पाठ्यक्रम की नियत समयावधि के अलावा तीन साल और मिल सकते हैं। विवि को  यूजीसी की ओर से मिले पत्र में कहा गया है कि छात्र को डिग्री पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए नियत समयावधि के अलावा दो वर्ष यूजीसी की ओर से दिए जाएंगे। जबकि एक वर्ष विवि छात्र को अपनी ओर से दे सकता है। इसके लिए छात्र को विषम परिस्थितियों के साक्ष्य विवि को देने होंगे।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. केडी पुरोहित ने बताया कि विवि की ओर से छात्र को दिए जाने वाले अतिरिक्त एक वर्ष की सुविधा के लिए विवि को अध्यादेश में परिवर्तन करना पड़ेगा। विवि को यह प्रस्ताव शैक्षणिक परिषद में रखना होगा। प्रस्ताव पास होने पर विवि छात्रों को अपनी ओर से एक वर्ष का अतिरिक्त समयावधि दे सकता है। लेकिन यह समयावधि विशेष परिस्थितियों में ही दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विवि से संबद्ध सभी संस्थानों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी की ओर से दिया गया है यह फार्मूला
श्रीनगर। किसी भी डिग्री पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए यूजीसी ने एन+2+1 का फार्मूला दिया है। इसमें एन पाठ्यक्रम की नियत समयावधि है। जबकि 2 यूजीसी की ओर से दिए जाने वाले अतिरिक्त वर्ष हैं व एक विवि की ओर से दिया जाने वाला अतिरिक्त विषय है। इस फार्मूला के लागू होने पर स्नातक की डिग्री पूरा करने के लिए छात्र 6 वर्ष व परास्नातक डिग्री पूरा करने के लिए पांच वर्ष का समय ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed