फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students gave introduction to scientific thinking

राज्य के 494 छात्र-छात्राओं ने दिया वैज्ञानिक सोच का परिचय

Thu, 28 Nov 2019 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Students gave introduction to scientific thinking
कोटद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में माडलों का अवलोकन करती छात्राएं। - फोटो : KOTDWAR
राज्य स्तरीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण महोत्सव-2019 के दूसरे दिन प्रदेश के सभी 13 जनपदों के 494 छात्र-छात्राओं ने अपने विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडलों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार के परिसर में आयोजित महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत ने किया। उन्होंने विज्ञान महोत्सव के निर्णायकों का बैच अलंकरण कर स्वागत किया। इसके बाद सीनियर वर्ग के विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न मॉडलों का निर्णायकों ने अवलोकन किया और प्रतिभागियों से उनके मॉडलों से संबंधित जानकारी हासिल की। विज्ञान प्रदर्शनी में स्मार्ट रूम, सतत विकास के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, भावी परिवहन एवं संचार, गणितीय घड़ियों से खेल-खेल में सवालों का हल, गणितीय संक्रियाओं का प्रदर्शन, जल संरक्षण, वायु प्रदूषण, आधार कार्ड युक्त ईवीएम मशीन जैसे अनेक मॉडलों ने निर्णायकों को अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन

व्यक्तिगत मॉडलों में बिच्छू घास का उपयोग, डिजिटल तकनीकी से गृह सुरक्षा, मोबाइल से दूर रहकर भी घर की बिजली बंद करना, बाढ़ के समय घरों को हाइड्रोलिक सिस्टम से ऊपर उठाना आदि मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर प्रभारी शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) भूपेंद्र सिंह नेगी, महोत्सव संयोजक मुख्य शिक्षा अधिकारी, पौड़ी मदन सिंह रावत, पीटीए अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, महोत्सव के सह संयोजक प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, रविंद्र रावत, कार्य समिति के सदस्य एमएल भारती, मधुसूदन पंत, चंद्रमोहन असवाल, रश्मि रावत, जगदीश प्रसाद देवराड़ी, पुष्कर सिंह नेेगी, कपिल अग्रवाल, डा. जीतेंद्र नेगी, धर्मपाल सिंह बिष्ट, मनमोहन चौहान, जयकृत नेगी, पारितोष रावत, शंकर दत्त गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed