फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students depicted events related to the biography of Mahatma Gandhi

छात्रों ने महात्मा गांधी की जीवनी से जुड़ी घटनाओं का किया चित्रण

Mon, 04 Nov 2019 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Students depicted events related to the biography of Mahatma Gandhi
एमएसकेएसवीएम इंटर कालेज में लगी चित्र प्रदर्शनी को देखते अभिभावक। - फोटो : KOTDWAR
मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर चित्र प्रदर्शनी व अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने बापू की जीवनी से जुड़ी घटनाओं का चित्रण किया, साथ ही उनके द्वारा बनाएं चित्रों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम सुंदरियाल, पूर्व आचार्य डॉ सत्य प्रसाद बड़ोला ने किया। प्रधानाचार्य हरिचरण चतुर्वेदी ने अभिभावकों से उनके पाल्यों के संदर्भ में शिक्षण समस्याओं पर चर्चा की। अभिभावकों ने अपने पाल्यों से संबंधित समस्याओं, शैक्षिक वातावरण और विद्यालयीय स्तर पर छात्रों की अपेक्षा के बारे में बताया, साथ ही अभिभावकों को उनके बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा पुस्तिकाएं दिखाई गई, जिससे अभिभावकों को भी उनके पाल्यों के कार्य का मूल्यांकन करने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रदर्शनी का आयोजन अजीम प्रेमजी के सहयोग से किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम सुंदरियाल ने कहा कि अभिभावकों को अपने पाल्यों को अनुशासन के महत्व को समझाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed