फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students demonstrated against registrant

छात्रों ने किया कुलसचिव के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 24 Dec 2020 07:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Students demonstrated against registrant
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन पर बीएस प्रथम वर्ष के परीक्षा के मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध स्वरूप कुलसचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राएं महाविद्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां उन्होंने छात्र नेता सौरभ पांडेय के नेतृत्व में कुलसचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि विवि ने हाल ही में बीए प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को फेल किया गया है। छात्र-छात्राओं ने कहा कि बीए तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित हुए 15 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन 60 फीसदी से अधिक के परिणाम वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया है। पिछले सत्र में द्वितीय सेमेस्टर के बैक पेपर अभी तक नहीं कराए गए हैं। जिन परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं, उनमें भी कई छात्रों के विषय गलत दर्शाए गए हैं तो किसी के अंक ही नहीं चढ़ाए गए हैं, जिससे उनका भविष्य भी अधर में लटका हुआ है। प्रदर्शनकारियों में छात्रसंघ कोषाध्यक्ष मेघा कुलाश्री, भास्कर, सोनिका, श्वेता, अंकित डबराल, नितिन, सोहन नेगी, जावेद, अभिषेक काला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed