फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students and Mahila Mangal Dal concluded the event by giving presentations.

Kotdwar News: छात्रों और महिला मंगल दलों ने प्रस्तुतियां देकर बांधा समा

Wed, 27 Nov 2024 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students and Mahila Mangal Dal concluded the event by giving presentations.
Iधूमधाम से मनाया गया राप्रावि सकनोलीखाल का वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
विज्ञापन

I

Iपोखड़ा ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सकनोलीखाल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों और महिला मंगल दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया।

I
Iउद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी ने किया। उन्होंने पलायन के कारण विद्यालय में घटती छात्र संख्या पर चिंता जताई। कहा कि संसाधनों के अभाव के बावजूद विद्यालय के बच्चे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक कमलेश कोहली ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। उन्होंने 1865 में स्थापित विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जीआईसी सकनोलीखाल की छात्रा अवनि ने डोला रे डोला गीत पर, माही और कोमल ने गढ़वाली रिमिक्स पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। अक्षिता और शिवांगी ने मेरे घर राम आए पर नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एस्लेजेन स्कूल घिरोलीधार की छात्रा तनिष्का एवं अंशिका ने देव स्तुति से वातावरण को भक्तिमय बनाया। मेजबान विद्यालय के छोटे बच्चों ने हे कांछी..., हे नंदा हे गौरा... आदि गीतों पर प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। जूनियर हाईस्कूल बगड़ीगाड के बच्चों मेरा देश रंगीला...गीत पर प्रस्तुति दी। महिला मंगल दल कसाणी ने मूर्चला बस हादसे पर प्रस्तुति देकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। महिला मंगल सकनोली ने धरती हमरा गढ़वाल की गढ़वाली गीत पर चौफला नृत्य किया। 72 वर्षीय स्थानीय गायिका गंगू देवी ने तुकबंदी गीत गाए। इस मौके पर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रहे कक्षा-5 के छात्र रौनक, जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए चयनित छात्रा कुमारी अक्षिता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख विजय भारत नेगी, कनिष्ठ प्रमुख लता देवी, प्रधान अरविंद बंदूणी, महिंद्र सिंह नेगी, मेहरबान सिंह नेगी, संजय गुसाईं, कमलेश कुमार, पूर्व प्रधान मीनाक्षी बंदूणी, सरोजनी देवी, शिक्षक राकेश कंडारी, जया रावत, जगमोहन सिंह रावत, प्रवीन रावत, शारदा रावत आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश कोहली ने किया।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed