फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Student Union Elections: Kotdwar PGCollege Protest Over Missing Form; NSUI Set for 13th Unopposed Win Ghansali

छात्रसंघ चुनाव: पीजी कालेज कोटद्वार में नामांकन पत्र गायब होने पर हंगामा, पौखाल महाविद्यालय में 13वीं बार NSUI

Thu, 24 Sep 2026 09:45 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी/उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी/उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Thu, 24 Sep 2026 09:45 PM IST
सार

छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के बीच पीजी कॉलेज कोटद्वार में गुरुवार को विवाद गहरा गया। एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र गायब होने के आरोप के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन दो छात्र गुटों के आमने-सामने आने तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Student Union Elections: Kotdwar PGCollege Protest Over Missing Form; NSUI Set for 13th Unopposed Win Ghansali
पीजी कॉलेज कोटद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीजी कॉलेज कोटद्वार में वंदेमातरम छात्र संगठन के अध्यक्ष पद के दावेदार मनीष नेगी के नामांकन को लेकर विवाद हो गया। नामांकन पत्र गायब करने का आरोप लगाते हुए भड़के छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और प्राचार्य पर भाजपा सरकार व एबीवीपी का एजेंट होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


स दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे दोनों गुट आमने-सामने आ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। देर शाम तक महाविद्यालय प्रशासन और छात्र गुटों के नेताओं के बीच वार्ता जारी रही। इसके चलते देर शाम तक जमा नामांकन पत्रों की सूची जारी नहीं हो सकी। इससे पूर्व एएसपी मनोज ठाकुर ने पीजी कॉलेज कोटद्वार व राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी पहुंचकर पुलिस बल को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


घनसाली: पौखाल महाविद्यालय में लगातार 13वीं बार NSUI का परचम, पूरा पैनल निर्विरोध
इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। महाविद्यालय में लगातार 13वीं बार एनएसयूआई का पूरा पैनल निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया और सभी के नामांकन एकल होने के कारण किसी पद पर अन्य प्रत्याशी मैदान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी अरविंद नारायण ने बताया कि छात्रसंघ के पांच अलग-अलग पदों के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सभी पदों पर एक-एक ही नामांकन प्राप्त हुआ है। 26 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जिसके बाद नियमानुसार निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। निर्विरोध निर्वाचित होने वाले प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद पर अंजू धारगे, उपाध्यक्ष शालनी रावत, कोषाध्यक्ष प्रमिला रावत, महासचिव साहिल और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अरुण शामिल हैं।

13वीं बार पूरा पैनल निर्विरोध, समर्थकों में उत्साह

पौखाल महाविद्यालय में लगातार 13वीं बार एनएसयूआई का पूरा पैनल निर्विरोध निर्वाचन की ओर बढ़ने से संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है। लगातार कई वर्षों से महाविद्यालय में NSUI समर्थित पैनल का निर्विरोध चुना जाना छात्र राजनीति में संगठन की सक्रियता और मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है।

ये भी पढे़ं...हरिद्वार: शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार


पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप कुमार की भूमिका चर्चा में
एनएसयूआई के इस लगातार प्रभाव के बीच महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप कुमार का नाम भी चर्चा में है। संदीप कुमार वर्ष 2014 में राजकीय महाविद्यालय पौखाल के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। वह लंबे समय तक NSUI से जुड़े रहे और संगठन की छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। इसके बाद संदीप कुमार ने युवा कांग्रेस टिहरी के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। वर्तमान में वह ग्राम प्रधान कोटी, भिलंगना के पद पर निर्वाचित हैं और प्रधान संगठन के महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। छात्र राजनीति से लेकर वर्तमान पंचायत राजनीति तक उनकी सक्रियता के चलते महाविद्यालय में NSUI के लगातार निर्विरोध पैनल को लेकर उनकी भूमिका भी स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed