{"_id":"575851654f1c1b41359c527b","slug":"student-not-sit-in-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलतफहमी के चलते कई छात्र परीक्षा से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलतफहमी के चलते कई छात्र परीक्षा से वंचित
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Wed, 08 Jun 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विवि की राजनीति विज्ञान की स्नात्कोत्तर परीक्षा से कुछ छात्रों के वंचित रहने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को जब कुछ छात्र राजकीय डिग्री कालेज स्थित परीक्षा केंद्र में जब राजनीति विज्ञान की परीक्षा देेने गए, तो उनको पता चला कि परीक्षा एक दिन पूर्व मंगलवार को हो चुकी है।
विज्ञापन
डिग्री कालेज के परीक्षा प्रभारी डा. डीएस नेेगी ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम की सही जानकारी नहीं होने के चलते कुछ छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए होंगे। संपूर्ण परीक्षा कार्यक्रम पहले से ही सूचना पट पर चस्पा है। वहीं विवि के रजिस्ट्रार डा. एसएस रावत ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम की सूचना विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन