फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Strengthen the organization in booths and power centers : Dr. Harak Singh

बूथ और शक्ति केंद्रों में संगठन को मजबूत बनाएं : डा. हरक सिंह

Sun, 01 Aug 2021 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Strengthen the organization in booths and power centers : Dr. Harak Singh
भाजपा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल और पौखाल मंडल की कार्यसमिति की बैठकों में सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने, बूथ और शक्तिकेंद्रों में संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

एक होटल में आयोजित कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और सरकार की उपलब्धियों आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि कंडवाल और पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति से अवगत कराया। भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंडल प्रभारी गोविंद लड्डा, मंजू जखमोला, सिमरन बिष्ट, पवन देवरानी, इंदु जुयाल, गौरव जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पौखाल में हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मंडल प्रभारी ममता देवरानी व मुख्य वक्ता महावीर कुकरेती ने मंडल स्तर पर पन्ना प्रमुख, बूथ पर बीएलओ गठित करने, बूथ संयोजक, पन्ना टोली को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में जिलामंत्री चंडी प्रसाद कुकरेती, जिला कार्यकारिणी सदस्य गणेश मंजेडा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुतुबुद्दीन, मंडल अध्यक्ष विनय चंदोला और होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed