{"_id":"572f779c4f1c1b01045cd9f7","slug":"street-lights-will-illuminate-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइटों से रोशन होगा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइटों से रोशन होगा गांव
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sun, 08 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटी बालासौड़ ग्राम पंचायत की खुली बैठक में जहां केंद्र सरकार की ग्राम उदय से भारत उदय के तहत ग्राम बदलाव योजनाओं की जानकारी दी गई, वहीं चार वर्ष की प्रस्तावित योजनाएं तैयार की गईं। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों के शामिल न होने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान बसंती देवी थलेड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम पंचायत में बाहर से आने वाले वाहनों से पंचायत कर वसूलने का प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों ने गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर का ज्यादा पैसा वसूलने, समय पर गैस न भेजने, क्षेत्र के एक रिजार्ट द्वारा अपना गंदा पानी सिंचाई नहर में डालने पर रोष जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत की गौड़ कालोनी और जानकीनगर में दूषित पेयजल आपूर्ति पर रोष जताया गया। गांव में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खोलने और पंचायत घर के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक का संचालन करते हुए ग्राम विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट ने दीनदयाल अंत्योदय योजना, मनरेगा, समाज कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि ग्राम पंचायत ने गांव में सीसी नालियां, सड़कें और स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव किया है।
विज्ञापन
बैठक में बीडीसी मेंबर राजाराम अणथ्वाल, उपप्रधान विजय ध्यानी, पंचायत सदस्य गजेंद्र धस्माना, सरिता ध्यानी, लक्ष्मी देवी, कांता भट्ट, पालेश्वरी देवी, सतीश जदली, चिरंजीलाल, जल संस्थान के जेई प्रेमचंद्र नैनवाल, ऊर्जा निगम से कमल सिंह, सिंचाई विभाग से रामअवतार ओर विकासखंड से नवीन सैनी शामिल हुए।