फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Stray dogs bite 35 people in a single day

कहर : लावारिस कुत्तों ने एक ही दिन में 35 लोगों को काटा

Thu, 06 Nov 2025 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 06 Nov 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
Stray dogs bite 35 people in a single day
कोटद्वार। एक ही दिन में अलग-अलग जगहों पर लावारिस कुत्तों ने 35 लोगों को काटकर घायल किया। इसके अलावा बंदरों, बिल्ली और चूहे के काटने के छह मरीज अस्पताल पहुंचे। घायलों में तीन पुलिसकर्मी और आठ स्कूली बच्चे शामिल रहे। बेस अस्पताल में टीका लगाने के लिए दिनभर घायलों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

गुरुवार को बेस अस्पताल अचानक इंजेक्शन कक्ष में कुत्ता काटने से घायल हुए तीन स्कूली बच्चों को लाया गया। उन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाए कुछ मिनट हुए थे कि कुत्ते के हमले में घायल दो पुलिसकर्मी पहुंच गए। इसके बाद से सिलसिला शुरू हो गया और कुछ ही देर में इंजेक्शन कक्ष के बाहर कुत्तों के काटने से घायल हुए लोगों की कतार लग गई। इंजेक्शन कक्ष प्रभारी ने बताया कि एक ही दिन में कुत्तों के काटने से घायल हुए 35, बंदरों के काटने से घायल हुए चार, बिल्ली और चूहे के काटने से घायल हुए एक-एक मरीज पहुंचे। अस्पताल में पर्याप्त एआरवी रहीं। नए 41 मरीजों के अलावा 35 पुराने मरीजों को भी एआरवी लगाई गई।
विज्ञापन

.
परिवहन विभाग की टीम पर किया हमला
कौड़िया चौराहे पर परिवहन विभाग की टीम में ट्रांसपोर्ट टैक्स ऑफिसर जयंत वशिष्ठ के अलावा हरीश मेहरा, राजेश, समर्थ आदि वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक पागल कुत्ता टीम पर हमलावर हो गया। टीम में शामिल पीआरडी चालक महाराज घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
इन जगहों में डरे-सहमे रहे लोग
कौड़िया, सिताबपुर, तड़ियाल चौक, सिमलचौड़, लालपानी, शिब्बूनगर, शिवपुर, गाड़ीघाट, सिनेमा रोड आदि क्षेत्रों में राहगीरों पर हमलावर हो रहे और वाहनों के पीछे दौड़ रहे कुत्तों को देखकर क्षेत्रवासी दिन भर डरे-सहमे रहे। कुत्ते लगातार हमला कर रहे थे।
.
स्कूली बच्चों पर भी झपटे कुत्ते
स्कूल जाते हुए और लौटते समय अलग-अलग जगहों पर कुत्तों ने स्कूली बच्चों पर भी हमला किया। मनीषा, दीपक, अथर्व, हिमांशु समेत आठ स्कूली बच्चे घायल हुए।
.
- डॉक्टर टिप्स
नियमित रूप से एआरवी का टीकाकरण कराएं।
काटने वाले कुत्तों पर एहतियात के साथ नजर रखें।
लापता, बीमार, सुस्त होने अथवा मरने की सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed