फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   stole jewelery and cash worth lakhs by breaking the locks of the house

घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चुराई

Sun, 27 Jun 2021 06:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
stole jewelery and cash worth lakhs by breaking the locks of the house
यूपी बॉर्डर से सटे नगर निगम के बालासौड़ वार्ड के ब्रह्मपुरी इलाके में चोरों ने शनिवार की रात एक बंद घर के ताले तोड़कर वहां से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना का पता सुबह छह बजे तब चला, जब घर में काम करने वाली महिला आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित भवन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी बालासौड़ निवासी भवन स्वामी सुनील जुयाल ने बताया कि वह रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत हैं। पिछले बारह दिनों से उनका परिवार अपने गांव आमसौड़ गया हुआ था। वह भी गांव से ड्यूटी आ-जा रहे थे। घर की चाबी उन्होंने पड़ोसियों को दी हुई थी। शनिवार रात को बंद घर के मेन गेट का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे और एक-एक कर सभी कमरे खंगाल डाले। घटना का पता तब चला जब रविवार सुबह घर पे झाडू पौंछा करने वाली प्रीति पहुंची। घर के मेन गेट का ताला टूटा देखकर उसने तत्काल इसकी सूचना पड़ोसी मंजू देवी को दी। दोनों ने घर के भीतर जाकर देखा तो सभी कमरों में सामान बिखरा हुआ था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। पड़ोसी की सूचना पर भवन स्वामी परिवार समेत घर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया कि चोर कान के चार सेट, तीन मंगलसूत्र, गले का लॉकेट, 6 अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि भवन स्वामी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया। इसके बाद फिंगर प्रिंट लेने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।
विज्ञापन

दो माह में लगातार चौथी चोरी से लोगों में दहशत
कोटद्वार। बालासौड़ में पिछले दो माह में शनिवार रात को हुई चौथी चोरी से क्षेत्र में दहशत बनी है। रविवार को पार्षद नीरूबाला खंतवाल के नेतृत्व में स्थानीय लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट से चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की। कहा कि उनके क्षेत्र में स्मैक बेचने वालों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। महिलाएं घर के आंगन तक में नहीं बैठ पातीं। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने लोगों को चोरी का खुलासा जल्द करने, असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed