फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   State Sports Stadium player Jai Singh won gold

राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ी जय सिंह ने जीता गोल्ड

Tue, 15 Feb 2022 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
State Sports Stadium player Jai Singh won gold
हरियाणा के सोनीपत में खेलो इंडिया के तहत आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाले राजक - फोटो : KOTDWAR
चंडीगढ़ आर्चरी एसोसिएशन और आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से एसएआई, एनसीओई सोनीपत (हरियाणा) में खेलो इंडिया के तहत तृतीय आर्चरी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार के खिलाड़ी जय सिंह ने जूनियर वर्ग में टीम राउंड में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रभारी और तीरंदाजी कोच संदीप डुकलान ने बताया कि 12 व 13 फरवरी को सोनीपत (हरियाणा) में आयोजित आर्चरी टूर्नामेंट में स्टेडियम के खिलाड़ी जय सिंह ने कंपाउड राउंड में कांस्य पदक प्राप्त किया, जबकि टीम राउंड में उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि जय सिंह स्टेडियम में नवंबर, 2021 से कंपाउड राउंड के लिए प्रशिक्षण ले रहा है। वह 2018 में भी जूनियर नेशनल में कांस्य पदक जीत चुका है। वह स्टेडियम का प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। उन्होंने जय सिंह की सफलता पर उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed