फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   State Foundation Day celebrated with cultural programs

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

Tue, 09 Nov 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
State Foundation Day celebrated with cultural programs
राज्य स्थापना दिवस पर सतपुली में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार-भाबर और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में 21वां राज्य स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के कार्यालय में राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। जीआईसी कुंभीचौड़ में एनएसएस स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार बुडाकोटी, कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र भंडारी, सुनील रावत, अरविंद वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

एमकेवीएन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कण्वघाटी में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कशिश गुसाईं प्रथम, आंचल चौधरी द्वितीय और प्रियांशु भट्ट तृतीय रहे। निबंध में तमन्ना नेगी ने पहला, श्रेया कंडवाल ने दूसरा और निधि नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी कोटद्वार में प्रभारी प्रधानाचार्य रेनू गौड़ के मार्गदर्शन में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जीजीआईसी कलालघाटी में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शीतल, तितिक्षा, खुशी, स्लोगन में रीना, मुस्कान, ऋषिता, निबंध लेखन में श्रेया, भावना, सिमरन, नृत्य में शालिनी, शीतल और दिव्या ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। लैंसडौन वन प्रभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी में डीएफओ दीपक सिंह ने लोगों को राज्य स्थापना के बाद के विकास से अवगत कराया।
नैनीडांडा ब्लाक के जीआईसी कोचियार में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी मनमोहन रावत, प्रभारी प्रधानाचार्य एसके रावत आदि मौजूद थे। द्वारीखाल ब्लाक के जीआईसी किनसुर में आयोजित क्विज में शिवाजी सदन, स्लोगन सीनियर वर्ग में पायल, सामली व आकाश, जूनियर वर्ग में हितेश, खुशी, भाषण में आशीष, प्रदीप व आस्था ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। एकल गीत में पूजा, लोकगीत में शिवाजी सदन, लोक नृत्य में आजाद सदन ने बाजी मारी।
रिखणीखाल में ज्ञानदीप पुस्तकालय एवं वाचनालय की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सामान्य ज्ञान के प्राथमिक वर्ग में अखिल रावत ने प्रथम, मीनाक्षी ने द्वितीय और आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक वर्ग में मेघा प्रथम, कार्तिक रावत द्वितीय और नमन पटवाल तृतीय रहे।

सतपुली में भाजयुमो की ओर से मैराथन आयोजित की गई, जिसमें बालिका वर्ग में सपना, रिया, सावित्री ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में पीयूष ममगाईं पहले ,अमन डोबरियाल दूसरे और अमन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, सुयश रावत, वेद प्रकाश वर्मा, सतपुली युवा मोर्चा भाजपा अध्यक्ष यशराज रावत, मातबर सिंह नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed