फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   State building agitators will do Satyagraha on 30th in Doon

शहीदों का अपमान कर रही प्रदेश की भाजपा सरकार: धीरेंद्र प्रताप

Sat, 24 Oct 2020 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
State building agitators will do Satyagraha on 30th in Doon
चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि प्रदेश सरकार पर मांगें न मानकर आंदोलनकारियों और शहीदों के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारी मांगों को लेकर 30 अक्तूबर को देहरादून में सत्याग्रह करेंगे। इसके बाद भी यदि राज्य सरकार नहीं जागी तो वे राज्य स्थापना दिवस पर घंटाघर से सचिवालय तक प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

लोनिवि गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में आंदोलनकारियों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के चुनाव न लड़ने की घोषणा को महज जुमलेबाजी बताया। उन्होंने लैंसडौन विधायक दिलीप रावत पर विधायक निधि की बंदरबांट का आरोप लगाया। इससे पूर्व उन्होंने चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों की बैठक ली। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी सुनीता बिष्ट, जिलाध्यक्ष मनमोहन असवाल, कैलाश पंत, नगर अध्यक्ष बलवंत सिंह रावत, लोकेश पोखरियाल, सुरेंद्र, विनोद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed