{"_id":"61c9e9577fe4f37b72183610","slug":"state-agitators-protest-against-the-government-kotdwar-news-drn400001745","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आंदोलनकारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आंदोलनकारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिह्नीकरण की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा से जुड़े राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने शीघ्र चिह्नीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं करने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
सोमवार को मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारी तहसील में एकत्र हुए और सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 31 दिसंबर तक राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण का कार्य पूरा करने के लिए गत सितंबर माह में शासनादेश जारी किया था, लेकिन आज तक डीएम की ओर से चिह्नीकरण को लेकर कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। उन्होंने अखबार की कटिंग और आंदोलनकारियों के शपथपत्र के माध्यम से चिह्नीकरण करने, डीएम को चिह्नीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश देने की मांग की गई। चेेताया कि डीएम की ओर से शीघ्र चिह्नीकरण कार्य शुरू नहीं होने पर 31 दिसंबर तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर मोर्चा के महामंत्री गुलाब सिंह रावत, हयात सिंह गुसाईं, दीपक ध्यानी, राकेश मोहन काला, कमला शाह, शंकर सिंह नेगी, विनोद नैथानी, पवन गौड़, रणवीर सिंह, मनोज डबराल, हरीश बहुगुणा, दिनेश चंद्र, संजय सिंह, मंजू कोटनाला, पुरुषोत्तम डबराल, पार्वती अधिकारी, दुर्गा काला आदि मौजूद थे।