फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Stampede Against Zodiacal Papers, A Clinic Seal.

झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ छापेमारी, एक क्लीनिक सील

Sun, 23 Apr 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Sun, 23 Apr 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन

झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ छापेमारी, एक क्लीनिक सील लकड़ीपड़ाव रहा फोकस, एक क्लीनिक छोड़कर फरार, दूसरे को दी चेतावनी अमर उजाला ब्यूरो कोटद्वार। शहर के लकड़ीपड़ाव क्षेत्र में एक झोलाछाप डाक्टर के गलत उपचार का शिकार बने बारह साल के बच्चे का हाथ काटने के बाद जागे पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार शाम ताबड़तोड़ झोलाछाप डाक्टरों के क्लीनिकों पर छापे मारे।

विज्ञापन


छापे की कार्रवाई से झोलाछाप डाक्टर क्लीनिक छोड़ भाग गए। इस दौरान एक क्लीनिक को सील कर दिया गया, वहीं दूसरे डाक्टर को चेेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कई मेडिकल स्टोर भी चेक किए गए। एसडीएम राकेश तिवारी और सीओ जेआर जोशी की अगुवाई में ड्रग इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, डा. हरेंद्र कुमार और डा. एसपी सिंह शनिवार शाम लकड़ी पड़ाव पहुंचे। पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ सरकारी डाक्टर नजर आते ही झोलाछाप डाक्टर भाग गए।
विज्ञापन


झोलाछाप को पकड़ने की फिराक में सरकारी टीम को करीब दो घंटे तक एक क्लीनिक में इंतजार करना पड़ा। जब सारे प्रयास विफल हो गए तो टीम ने उसका क्लीनिक सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. एसपी सिंह ने बताया कि दूसरे डाक्टर के पास विहार की डिग्री पाई गई, जो उत्तराखंड राज्य में प्रैक्टिस नहीं कर सकता। उसे निर्धारित मानक पूरे करने के बाद ही प्रैक्टिस शुरू करने की हिदायत दी गई। दो मेडिकल स्टोर भी चेक किए गए, जहां प्रथम दृष्टया रिकार्ड ठीक पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed