फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   St. Joseph's Convent School in the 10th waved

10वीं में सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल के लहराया परचम

Fri, 10 Jul 2020 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
St. Joseph's Convent School in the 10th waved
कोटद्वार। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (आईसीएसई) ने अपना 10वीं की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें कोटद्वार के सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल और मदर लैंड एकेडमी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 10वीं में कॉन्वेंट के शार्दुल शुभम रावत ने 96.8 प्रतिशत अंक लाकर कोटद्वार टॉप किया, वहीं मदरलैंड एकेडमी के निखिल रावत ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉप किया। दोनों विद्यालयों में बच्चों ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया और मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

पदमपुर सुखरो स्थित सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर प्रदीपा ने बताया कि 10वीं में उनके विद्यालय से 204 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें शार्दुल शुभम रावत ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है, वहीं सार्थक सिंह ने 96.2 प्रतिशत, इशा जोशी ने 95.4 प्रतिशत, मिली कोटनाला ने 95.4 प्रतिशत और सोनी नेगी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉप सूची में अपना नाम दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिबूनगर स्थित मदरलैंड एकेडमी के प्रधानाचार्य सुनील कुमार कोटनाला ने बताया कि उनके विद्यालय के 37 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी थी। सभी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के निखिल रावत ने 96.4 प्रितशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है। दीया नेगी ने 94.8 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा और रिया सुंडोला ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा अखिलेश ने 87.6, नेहा पुंडीर ने 86.2 और आर्यन भारद्वाज ने 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉप सूची में नाम दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed