{"_id":"57bb3b394f1c1bc315d4f71d","slug":"srt-campus-enrollment-by-19-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरटी परिसर में 19 छात्रों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरटी परिसर में 19 छात्रों ने किया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 19 छात्र-छात्राओं ने नामांकन करवाया है।
विज्ञापन
परिसर में दो सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर राहुल बिजल्वाण, सुनील लेखवार और रविंद्र रावत ने नामांकन कराया है। सचिव पद पर प्रदीप सजवाण, योगेश उनियाल, उपाध्यक्ष में धीरज बिष्ट और प्रियंका, सहसचिव पद पर विजय सिंह और मनमोहन सिंह पुंडीर, यूआर पद पर लक्ष्मी प्रसाद, सचिन रावत और नवीन लेखवार, धीरज कौशल ने नामांकन कराया। कार्यकारिणी छात्रा आरक्षित पद में मीनाक्षी कोठारी और उषा ने नामांकन कराया। कोषाध्यक्ष पद पर विजय चंद और छात्र संघ कार्यकारिणी में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. जेएमएस राणा ने बताया कि विवि में पहली बार दो छात्राओं ने छात्रा प्रतिनिधि के रूप में नामांकन कराया है। 23 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने कहा कि लिंगदोह समिति के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। इस मौके पर अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुनीता गोदियाल, प्रो. पीडी सेमल्टी, प्रो. एनके अग्रवाल, डा. जेडीएस नेगी, डा. केएस रमोला, डा. सुमन बिष्ट, डॉ. विद्यासागर सिंह, डा. गीताली पडियार, डा. अर्चना शाह, डा. एसके चड्ढा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन