फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Srinagar Medical College, asked the old scores UTU.

श्रीनगर मेडिकल कालेज ने यूटीयू से मांगा पुराना हिसाब

Mon, 19 Sep 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर। Updated Mon, 19 Sep 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
Srinagar Medical College, asked the old scores UTU.
money

राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर ने उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) से पुराना हिसाब-किताब चुकता करने को कहा है। कालेज प्रशासन ने विवि को लगभग 13 लाख रुपये वापस करने को कहा है। यह धनराशि कालेज ने समय-समय पर परीक्षा शुल्क के रुप में विश्वविद्यालय में जमा कराई थी।

विज्ञापन


वर्ष 2014 में एचएनबी मेडिकल विवि के अस्तित्व में आने से पूर्व वर्ष 2009 से 2013 तक श्रीनगर मेडिकल कालेज यूटीयू से संबद्ध था। इस अवधि में कालेज ने अलग-अलग वर्षों में लगभग 13 लाख रुपये जमा कराए। यह रकम विश्व की ओर से परीक्षा आयोजन (वाह्य परीक्षकों, आंतरिक परीक्षकों, कक्ष निरीक्षकों और परीक्षा अधीक्षकों सहित अन्य मद ) में खर्च की जानी थी। इस बीच कालेज ने अपने स्तर से ही परीक्षाएं संपादित कराई। छात्रों से लिए गए शुल्क को विवि में जमा कराने के कारण कालेज परीक्षकों और अन्य स्टाफ की फीस नहीं चुका पा रहा है। इसे देखते हुए कालेज ने विवि से अपनी रकम वापस मांगी है।
विज्ञापन


कालेज के प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत ने बताया कि विवि को अवशेष धनराशि कालेज के खाते में जमा करने के लिए पत्र भेजा गया है। यह छात्रों से लिया गया शुल्क है, जिससे परीक्षा आयोजन की देनदारियां चुकाई जाएंगी। इधर, यूटीयू के कुलपति प्रो. पीके गर्ग ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि मेडिकल कालेज का जो भी बकाया होगा, भुगतान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed