{"_id":"578d09864f1c1b0b7ac4b638","slug":"srinagar-lawsuit-against-hydroelectric-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रबंधन के विरुद्ध मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रबंधन के विरुद्ध मुकदमा
अमर उजाला/कीर्तिनगर।
Updated Mon, 18 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की शक्ति नहर से खतरे को देखते हुए मंगसू के ग्रामीणों ने कोतवाली में कंपनी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर कंपनी प्रबंधन के विरुद्ध लोगों का जीवन संकट में डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
यहां बता दें कि सोमवार सुबह परियोजना नहर से ओवरफ्लो होने से मंगसू गांव के खेतों में पानी भर गया। यह घटना सुबह चार से साढ़े चार बजे के बीच हुई। गांव में पानी भरने की सूचना पर एसडीएम दीपेंद्र नेगी और राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने कंपनी को तत्काल नहर में पानी की मात्रा कम करने के निर्देश दिए। मंगसू के ग्राम प्रधान राजाराम बहुगुणा ने बताया कि सुबह के वक्त पानी की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण बाहर आए।
विज्ञापन
तब पता चला कि नहर का पानी खेतों में पहुंच गया है। पहले भी तीन बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी लाभ के चक्कर में ग्रामीणों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। नहर निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं देने से यह धंस रही है। इस वजह से पूरे क्षेत्र पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए शिकायती पत्र पुलिस को दिया। कोतवाली के उप निरीक्षक जगदीश पंत ने बताया कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन