फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Spring broken, bus going to Chandigarh saved from accident

Kotdwar News: कमानी टूटी, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची चंडीगढ़ जा रही बस

Thu, 08 Jan 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 08 Jan 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Spring broken, bus going to Chandigarh saved from accident
कमानी टूटी, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची चंडीगढ़ जा रही बस
विज्ञापन

कोटद्वार। कोटद्वार से चंडीगढ़ जा रही रोडवेज डिपो की बस की कमानी टूट गई। बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। कोटद्वार से अतिरिक्त बस भेजकर बस में फंसे यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान चंडीगढ़ बस सेवा करीब एक घंटा तक बाधित रही।
बृहस्पतिवार सुबह कोटद्वार से यात्रियों को लेकर रोडवेज बस चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। बस में कई यात्री सवार थे। कोटद्वार से करीब 14 किलोमीटर दूर नजीबाबाद मार्ग पर बड़िया क्षेत्र में अचानक रोडवेज बस की कमानी टूट गई। गनीमत रही कि उस समय मार्ग से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था। मामूली रूप से अनियंत्रित होने के साथ रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। घटना की सूचना डिपो अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो पर बस उपलब्ध नहीं होने पर अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई। वर्कशॉप पर बसों की उपलब्धता के संबंध में पूछा गया, तो पता चला कि बसें मेंटेनेंस में खड़ी हैं। दिल्ली रूट की बस को आनन-फानन में वर्कशॉप से सीधे बड़िया के लिए रवाना किया गया। बस के बड़िया पहुंचने पर यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान चंडीगढ़ बस सेवा करीब एक घंटा तक बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed