{"_id":"683350b696c74efdab0960c7","slug":"special-attention-should-be-given-to-parking-facility-and-traffic-control-in-kotdwar-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-699629-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कोटद्वार में पार्किंग सुविधा और यातायात नियंत्रण पर दिया जाए विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कोटद्वार में पार्किंग सुविधा और यातायात नियंत्रण पर दिया जाए विशेष ध्यान
विज्ञापन
कोटद्वार। ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि गढ़वाल का प्रवेश द्वार, प्रमुख परिवहन व व्यापारिक केंद्र होने के बावजूद शहर में पार्किंग सुविधाओं का घोर अभाव है। एनएच समेत शहर की अंदरूनी सड़कों पर अनियंत्रित यातायात, सड़कों के किनारे स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। सड़कों पर घूमते लावारिश पशु बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं, लेकिन इस दिशा में कोई कारगर कदम उठता नहीं दिख रहा है।
ये बातें संवाद कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उठाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रवेश चंद्र नवानी ने शहर की कई समस्याओं के निराकरण के लिए ठोस पहल की जरूरत बताई। वयोवृद्ध समाजसेवी प्रकाश चंद्र कोठारी ने कण्वाश्रम के विकास पर जोर दिया। कहा कि कण्वाश्रम कोटद्वार की पहचान है। उन्होंने कोटद्वार आनंद विहार एक्सप्रेस का नाम कण्वनगरी एक्सप्रेस करने की मांग की। किसान नेता पातीराम ध्यानी ने लावारिश पशुओं और किसानों की समस्या पर चर्चा की। डाॅ. रमाकांत कुकरेती ने पेयजल योजना के निर्माण के लिए सड़कों और गलियों की खोदाई कर मरम्मत न करने का मुद्दा उठाया। राजेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि जिन लोगों के पास वाहन खड़े करने के लिए खुद के गैराज हों, उन्हें ही वाहन खरीद की अनुमति दी जानी चाहिए। आचार्य राकेश लखेड़ा ने वेडिंग प्वाइंटों के पास खुद की पार्किंग व्यवस्था न होने पर रोष जताया।
श्याम प्रसाद कोटनाला ने बेलाडाट ध्रुवपुर गढ़वाली टंकी मार्ग की बदहाली पर चिंता जताई। सत्यनारायण नौटियाल ने कहा कि बीईएल रोड से लेकर रतनपुर बालासौड़ मार्ग पर खनन के डंपर, ट्रैक्टर ट्राॅलियों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की।