फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Son of Dundekh village became officer in Aviral Navy

डाडामंडी के डुंडेख गांव का बेटा नौसेना में बना सब लेफ्टिनेंट

Sat, 30 Nov 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Son of Dundekh village became officer in Aviral Navy
शनिवार को नौसेना अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी एडिमाला, केरल में आयोजित पीओपी में फौजी पिता कैलाश दे? - फोटो : KOTDWAR
पौड़ी के द्वारीखाल ब्लाक स्थित डांडामंडी के पास डुंडेख गांव का बेटा देवेश अविरल देवरानी ने भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनकर अपने गांव, जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। देवेश अविरल देवनानी नौसेना की एक्जक्यूटिव शाखा में सब लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन अधिकारी बना है।
विज्ञापन

शनिवार को नौसेना अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी एडिमाला, केरल में होने वाली पासिंग आउट परेड (पीओपी) में उसके फौजी पिता कैलाश देवरानी और मां चंद्रकला देवरानी ने अपने परिजनों समेत उसके कंधे पर स्टार सजाए। दिलचस्प बात यह है कि देवेश अविरल की बड़ी बहिन भी भारतीय सेना में ही सेवारत है। देवेश अविरल के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल कैलाश देवरानी भी सेना चिकित्सा कोर में कार्यरत हैं। बड़ी बहिन दीक्षा देवरानी सेना की जज एडवोकेट जनरल शाखा में लेफ्टिनेंट के पद पर है और वर्तमान में जम्मू कश्मीर के लेह सेक्टर में तैनात है। छोटी बहिन दिशा देवरानी दिल्ली विवि से स्नातक के साथ-साथ सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रही है। पीओपी में शामिल होने केरल पहुंचे देवेश अविरल के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल कैलाश देवरानी, मां चंद्रकला देवरानी और दोनों बहिनों ने जब उसे अपने हाथों से उसके कंधों पर स्टार लगाए तो वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। लेफ्टिनेंट कर्नल कैलाश देवरानी ने बताया कि उनका स्वयं का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। एक सिपाही के रूप में उन्होंने अपना सैन्य जीवन प्रारंभ किया और अथक प्रयास से स्वयं कमीशन अधिकारी बनने के साथ-साथ अपने दोनों बच्चों को सैन्य अधिकारी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। वह बताते हैं कि खुली आंखों से देखे गए सपने जरूर साकार होते हैं, बस उसके लिए ईमानदारी से मेहनत और प्रयास करने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed