{"_id":"572a28de4f1c1b12215cd0d6","slug":"somewhere-contaminated-drinking-water-not-far-from-the-tap-drip-drop","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं दूषित पेयजल, कहीं नल से नहीं टपकी बूंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं दूषित पेयजल, कहीं नल से नहीं टपकी बूंद
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Wed, 04 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को कहीं पीने का पानी मयस्सर नहीं हो रहा, वहीं कहीं लोगों को दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। ऐसे में लोग टपकते नलों से बोतलों में पानी भरने को मजबूर हैं।प ानी की समस्या को लेकर बलभद्रपुर के लोगों ने ज्रदर्शन किया।
विज्ञापन
गर्मी शुरू होते ही जलसंस्थान के सभी उपभोक्ताओं को पेयजल मुहैया कराने के दावे हवा-हवाई साबित होने लगे हैं। क्षेत्र के कई मोहल्लों में पेयजल किल्लत से परेशान लोगों को पानी के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोग विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन लोगों की समस्या को लेकर विभाग लापरवाह बना हुआ है। ग्राम पंचायत बलभद्रपुर और नया गांव क्षेत्र में लंबे समय से जलापूर्ति बाधित होने से नाराज लोगों ने जलसंस्थान कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बुधवार को पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में बलभद्रपुर के ग्रामीण नजीबाबाद रोड स्थित जलसंस्थान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एई और जेई का घेराव किया और पानी की समस्या के समाधान के लिए ठोस उपाय करने की मांग की।
ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर महाराज सिंह नेगी, विरेंद्र सिंह नेगी, गणेश बिष्ट, हीरा देवी, पुष्पा ध्यानी, निर्मला नेगी, सतेश्वरी देवी, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
काशीरामपुर के छह मोहल्लों में गंदा पानी सप्लाई
ग्राम पंचायत काशीरामपुर के अनूप विहार, अमर कॉलोनी, सूर्यानगर, मिलेट्री कैंप रोड और सुंदर केमिकल के पीछे के मोहल्ले में विगत एक सप्ताह से लोगों के घरों में दूषित पेयजल आपूर्ति की जा रही है। पानी में सीवर की गंदगी की सप्लाई से आक्रोशित लोग ग्राम प्रधान सुनीता देवी के नेतृत्व में जलसंस्थान पहुंचे।
उन्होंने गंदे पानी की सप्लाई किए जाने पर एई बीआर चौधरी और जेई प्रेमचंद नैनवाल का घेराव किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। कहा कि एक सप्ताह से क्षेत्र में सीवर का गंदा पानी मिला हुआ पानी आ रहा है, शिकायत करने के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गंदे पानी से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
ब्रह्मपूरी में सूखे नल
ग्राम पंचायत बालासौड़ के बह्मपुरी क्षेत्र में बीस दिनों से पेयजल किल्लत बनी हुई है। नलों पर पानी की बूंदे टपक रही है, जिसके कारण लोग बोतलों में पानी भरकर गुजारा कर रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजराम अंथवाल ने बताया कि जलसंस्थान के अधिकारियों की लापरवाही से लोग पाने के लिए जूझ रहे हैं। कई बार विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई लेकिन, ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम से क्षेत्र में सुचारू पेयजल आपूर्ति करवाने की मांग की है।
क्षेत्र में पानी की समस्या को दिखवाया जा रहा है। शीघ्र सभी स्थानों में पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
- बीआर चौधरी, सहायक अभियंता जलसंस्थान कोटद्वार