फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Six teams involved in the robbery investigation at the businessman's house

कारोबारी के घर हुई डकैती की जांच में जुटीं छह टीमें

Sun, 27 Dec 2020 09:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Six teams involved in the robbery investigation at the businessman's house
टाइल्स कारोबारी प्रमोद प्रजापति के घर गत शुक्रवार को हुई डकैती के मामले में पौड़ी पुलिस की छह टीमें बदमाशों की धरपकड़ के लिए जुटी हुई हैं। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

देवी रोड पर खुशी होटल के पीछे शुक्रवार सुबह पांच नकाबपोश बदमाशों ने टाइल्स कारोबारी प्रमोद प्रजापति के घर में उनकी मां, पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट की थी। इस मामले में कारोबारी की तहरीर पर कोतवाली में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एएसपी प्रदीप राय ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए शुक्रवार को ही छह टीमें गठित कर दी गई थीं। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अच्छी लीड मिली है। शीघ्र की लूट की वारदात में शामिल बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed