{"_id":"580e34f54f1c1b057fbc18a8","slug":"six-arrested-including-native-pistol-and-two-rifles","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह देशी तमंचे और दो राइफलों समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह देशी तमंचे और दो राइफलों समेत गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार
Updated Mon, 24 Oct 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने यूपी-उत्तराखंड बार्डर पर स्थित कौड़िया चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन चेकिंग अभियान के दौरान छह देशी तमंचे (315 बोर) और दो हाफ राइफल (पौंणी) के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बिजनौर से दिल्ली फार्म के रास्ते यूपी के ढकिया क्षेत्र में हथियारों की सप्लाई करने जा रहा था। सोमवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली में सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे एसओजी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश बिजनौर से दिल्ली फार्म होते हुए ढकिया में हथियारों की सप्लाई करने जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस टीम ने जगह-जगह बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस को कौड़िया चेक पोस्ट के समीप दिल्ली फार्म वाली रोड से एक व्यक्ति हेलमेट पहने हुए बाइक में आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे रोका तो वह हेलमेट उतारकर बाइक के कागज दिखाने लगा।
विज्ञापन
शक होने पर जब पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से पांच देशी तमंचे 315 बोर और दो हाफ राइफलें बरामद की गईं, जबकि एक तमंचे को उसने अपनी कमर में लगाकर छिपाया हुआ था। आरोपी की पहचान बड़ीवाला थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में कोतवाल जेएस पुंडीर, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह, एसआई प्रदीप नेगी समेत एसओजी और कोतवाली पुलिस के जवान शामिल थे।