{"_id":"69dba2d02d201d9d4a01719d","slug":"sit-in-continues-for-the-construction-of-the-laldhang-chillerkhal-road-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122972-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग निर्माण के लिए धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग निर्माण के लिए धरना जारी
Sun, 12 Apr 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
कण्वघाटी (कोटद्वार)। लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले चिल्लरखाल में मार्ग को दिन-रात आवागमन के लिए एलिवेटेड बनाने की मांग को लेकर भाबर व लालढांग क्षेत्रवासियों का आंदोलन रविवार को 212वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सेवानिवृत्त पुलिस संगठन ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
रविवार को हुई धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार आज तक क्षेत्रवासियों समेत समूचे गढ़वाल को 24 घंटे आवागमन के लिए एक भी सड़क नहीं दे पाई। कहा कि आज उत्तराखंडवासी अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ सड़को पर आंदोलन कर रहा है। बैठक में राज्य आंदोलनकारियों की सुध नहीं लिए जाने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के प्रति नाराजगी भी व्यक्त की गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस संगठन के अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल, हेमा नेगी, पूर्व सैनिक नरेश धस्माना मौजूद रहे। संवाद