फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Simalchod's tube well burst, drinking water crisis for two days

Kotdwar News: सिमलचौड़ का नलकूप फुंका, दो दिन से पेयजल संकट

Mon, 30 Dec 2024 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Simalchod's tube well burst, drinking water crisis for two days

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सिमलचौड़ वार्ड के गणेश विहार कॉलोनी में शुक्रवार को जल संस्थान के नलकूप की मोटर फुंकने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। कुछ क्षेत्रों में जल संस्थान की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर अन्य नलकूपों से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन पानी का प्रेशर कम होने के कारण लोगों को सर्दी के इस मौसम में पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान से नलकूप की मोटर जल्द ठीक करा पेयजल की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।

सिमलचौड़ के गणेश विहार कॉलोनी निवासी रीना देवी, नरेंद्र सिंह, ब्रिजेंद्र सिंह, नरेश कुमार, रेनू ध्यानी आदि ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देखते हुए जल संस्थान की ओर से चार साल पहले नलकूप का निर्माण किया गया। नलकूप बनने के बाद से क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति सुचारु रूप से हो रही थी। इस नलकूप से सिमलचौड़, पदमपुर कच्ची नाली, डिफेंस काॅलोनी के कुछ हिस्सों में पेयजल की आपूर्ति होती है। कहा कि दो दिन पहले नलकूप की मोटर फुंकने से क्षेत्र में पेयजल का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

कहा कि जल संस्थान की ओर से अन्य नलकूपों से क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन लो प्रेशर के कारण लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल नहीं मिल पा रहा है। कई अन्य क्षेत्रों मं जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नलकूप की मोटर जल्द ठीक करा क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.



.

सिमलचौड़ के गणेश विहार कॉलोनी के नलकूप की मोटर दो दिन पहले फुंक गई थी। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकर व अन्य नलकूपों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। अगले एक दो दिन में मोटर ठीक कराकर क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।



- देवकी नंदन जोशी, एई जल संस्थान कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed