{"_id":"572a295a4f1c1b61145cd1bb","slug":"sibisis-will-soon-announce-the-results-of-the-first-semester","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जल्द होगा घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जल्द होगा घोषित
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 04 May 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि में सीबीसीएस सिस्टम के तहत आयोजित प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम जल्द ही घोषित होगा। विवि प्रशासन का कहना है कि विद्या परिषद की बैठक में सेमेस्टर परीक्षा क्वालीफाई व क्रेडिट सिस्टम के लिए तय मानकों पर पुन: चर्चा की जाएगी। स्वीकृति मिलते ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि में इस सत्र से सीबीसीएस (च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम) लागू किया गया है। हर छह माह में सेमेस्टर परीक्षा होनी है। विवि प्रशासन ने पिछले वर्ष दिसंबर में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कराई थी। अब तक उसका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पाया है। जबकि दूसरी सेमेस्टर की परीक्षा भी होने वाली है।
विज्ञापन
छात्र लंबे समय से परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग कर रहे हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. केडी पुरोहित ने बताया कि विद्या परिषद की बैठक में सेमेस्टर परीक्षा संबंधी नियम कानूनों पर पुन: चर्चा की जाएगी। स्वीकृति मिलते ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आज होगी विद्या परिषद की बैठक
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की विद्या परिषद की बैठक चौरास परिसर में बृहस्पतिवार को होगी। विवि के ओएसडी प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि विद्या परिषद की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।