फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shri Ram Katha begins with Kalash Yatra

कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ

Thu, 10 Dec 2020 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha begins with Kalash Yatra
श्रीकालेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से आयोजित रामकथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व वैदिक मंत्रोचारण के बीच कलश और श्रीरामायण ग्रंथ की स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम से सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लैंसडौन के सेवायोजन कार्यालय से कालेश्वर मंदिर और कथा स्थल हिंदू पंचायती धर्मशाला तक श्रीराम सीता हनुमान के जयकारों के बीच कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। हिंदू पंचायती धर्मशाला में कथावाचक ब्रह्मानंद के सानिध्य में वेद पाठियों ने मंत्रोचारण के बीच श्रीरामायण ग्रंथ स्थापित किया। कथावाचक ब्रह्मानंद उनियाल ने कथा के पहले दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों के बारे में बताया। इस मौके पर कालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष कपिल अरोड़ा, प्रबंधक राजेश ध्यानी, महासचिव संजय कन्नौजिया, भावना वर्मा, संदीप अग्रवाल, सोनिया कन्नौजिया, आशु अरोड़ा और दिनेश नौटियाल शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed