{"_id":"612ce44e8ebc3e7a094a74d2","slug":"shri-krishna-janmashtami-celebrated-with-reverence-and-gaiety-kotdwar-news-drn388917693","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
विज्ञापन
कोटद्वार के गीता भवन मंदिर में श्री कृष्ण झांकी का अवलोकन करते श्रद्धालु।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। मध्यरात्रि तक श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और विभिन्न मंदिरों में सजी झांकियों के दर्शन कर रात के 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। श्रद्धालुओं ने भगवान को भोग लगाकर परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
सोमवार शाम को शहर और निकटवर्ती क्षेत्र के सभी मंदिर आकर्षक लाइटों से जगमगा उठे। सभी मंदिरों में भगवान के कई रूपों की झांकियां सजाई गई थीं। मध्य रात्रि तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन किए। श्री गीता भवन उत्सव समिति की ओर से गोविंद नगर स्थित गीता भवन में भगवान राधा कृष्ण के विग्रह को आकर्षक तरीके से सजाया गया। मंदिर में श्रीकृष्ण की गैया के साथ, बंदीगृह की झांकी बनाई गई। कोरोना की झांकी में मास्क लगाए हुए भगवान कृष्ण और बचाव के उपाय दर्शकों के लिए आकर्षक का केंद्र बनी रही। झांकी के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। मध्य रात्रि 12 बजे कार्यक्रम संयोजक रामप्रकाश शर्मा की अगुवाई में श्रीकृष्ण जन्म आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अजय अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, राजू छावड़ा, हरीश नारंग, सुमित गोयल, कमल अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, सेवकराम मनुजा, सुबोध अग्रवालन, योगी गर्ग, मनोज अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल और राजेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति कोटद्वार में बच्चों ने केक काटकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया और प्रसाद वितरण किया गया। मालवीय उद्यान स्थित राधा कृष्ण मंदिर में कई झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लाइन में लगकर भगवान और झांकियों के दर्शन किए। इसके अलावा श्री सिद्धबली मंदिर, सिद्धपीठ सुखरो देेवी मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, भैरो मंदिर, सिंदूरा देवी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, संतोषी माता मंदिर, श्रीसिद्धबली मंदिर गूलरझाला, प्राचीन शिवमंदिर श्रीरामपुर, जगदेव मंदिर मवाकोट आदि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।