फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shows dialogue of King Dasharatha-Kaikai in Ramlila

कैकेयी ने मांगा भगवान राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास

Wed, 23 Oct 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Shows dialogue of King Dasharatha-Kaikai in Ramlila
श्री रामलीला कुंभीचौड़ की ओर से आयोजित लीला के चौथे दिन कलाकारों के अभिनय को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ रही। मंगलवार को चौथे दिन की रामलीला मंचन के प्रथम दृश्य में सीता स्वयंवर के बाद अयोध्या पहुंचे राम को राजगद्दी सौंपने के लिए दशरथ आतुर थे। लेकिन, अंतिम समय पर दासी मंथरा के बहकावे में आकर रानी कैकई ने अपने पहले वचन में बेटे भरत के लिए अयोध्या का राजतिलक और दूसरे में राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास मांग लिया। राजा दशरथ रानी कैकई को समझाने का प्रयास करते हैं, लेकिन रानी अपनी बात पर अड़ी रहती हैं। इसके बाद वचनों से बंधे राजा दशरथ भरत को राजतिलक और राम को चौदह वर्ष का वनवास दे देते हैं। राजा दशरथ इसे सहन नहीं कर पाते और वे मूर्छित हो जाते हैं। इस मौके पर प्रदीप गौड़, जगमोहन रावत, विनोद तिवारी, सुनील रावत, दीवान सिंह, रमेश, गणेश, डबल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed