फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   shortage of stamp paper of 10 Rs.

दस रुपये का स्टांप पेपर चालीस रुपये में

Fri, 26 Feb 2016 09:50 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Fri, 26 Feb 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
कोषागार कर्मियों की हड़ताल से शुरू हुई स्टांप पेपर की कमी की परेशानी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। दस और बीस रुपये के स्टांप पेपर के न मिलने से लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि तहसील परिसर में काम कराने आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि कई स्टांप वेंडरों ने छोटे स्टांप पेपरों की कालाबाजारी शुरू कर दी है। दस रुपये के स्टांप तीस से चालीस रुपये में दिए जा रहे हैं। हाल यह है कि सरकार द्वारा शुरू की गई ई-स्टांपिंग प्रणाली में भी दस रुपये का स्टांप बीस से पच्चीस रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आशुतोष देवरानी, मुकेश थपलियाल, अखिलेश घिल्डियाल, विनोद भट्ट, बिजेंद्र  राणा, सुधाकर बडोला का कहना है कि छोटे स्टांप की कालाबाजारी हो रही है जिस पर अकुंश लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे स्टांप पेपरों की किल्लत दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। हरिद्वार से दस रुपये के पांच हजार स्टांप पेपर मंगवा दिए गए हैं। तहसील में दो वेंडरों को ई-स्टांपिंग के लिए अधिकृत किया गया है। इसके अलावा पंजाब  नेशनल बैंक में भी ई-स्टांपिंग सुविधा प्रदान की गई है। ई-स्टांप पेपर में एक स्टांप पेपर का स्टेशनरी चार्ज दस रुपये आ रहा है, ऐसे में दस रुपये का स्टांप स्टेशनरी चार्ज समेत बीस रुपये में दिया जा रहा है। बड़े स्टांप पेपरों पर भी दस रुपये स्टेशनरी शुल्क लिया जाएगा।
- ललित मोहन जुयाल, कोषाधिकारी कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed