{"_id":"58dd3be24f1c1b370763de60","slug":"shooting-of-garhwali-film-major-nirala-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाली फिल्म ‘मेजर निराला’ की शूटिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाली फिल्म ‘मेजर निराला’ की शूटिंग शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने पौड़ी में गढ़वाली फिल्म ‘मेजर निराला’ का कंडोलिया में मुहूर्त शॉट लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मुहूर्त शाट लेने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इस मौके पर काबीना मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि प्रदेश सरकार फिल्म नीति पर भी काम कर रही है। कहा कि डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास ‘मेजर निराला’ में देशभक्ति के साथ ही उत्तराखंड की सैन्य परंपरा और जनजीवन को लेकर कहानी बुनी गई है।
विज्ञापन
गढ़वाली फिल्म ‘मेजर निराला’ में कुल पांच गीत गाए जाने हैं, जिनमें दो गीत डॉ. निशंक के तो तीन गीत लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के हैं। फिल्म की निर्मात्री और कथक नृत्यांगना आरुषि निशंक ने कहा कि गढ़वाल की संस्कृति व सामाजिक सरोकारों के संवर्द्धन के लिए मातृभाषा में फिल्म बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
फिल्म में मेजर निराला की भूमिका में राजेश मालगुड़ी, पत्नी निकिता बुटोला, मां की भूमिका में रेखा बधानी, खलनायक रमेश रावत व बिगड़ैल बेटे की भूमिका अंकित कंडियाल, हास्य कलाकार की भूमिका हेमंत पांडे निभा रहे हैं। अतिथि कलाकार की भूमिका में फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी भी फिल्म में नजर आएंगी। गणेश बीरान के निर्देशन में बन रही फिल्म में मुख्य सहायक निर्देशक बीएस नेगी, कला निर्देशक देबू रावत, पटकथा व संवाद देवी प्रसाद सेमवाल ने लिखे हैं।
इस मौके पर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, हिंदी धारावाहिक निर्माता अपूर्वा बजाज, विधायक मुकेश कोली, अभिनव पंत, अजेंद्र अजय, गढ़वाली नृत्य निर्देशक अनिल बिष्ट व विमल बहुगुणा आदि मौजूद रहे।