{"_id":"5f296c078ebc3e3cac5535f5","slug":"shivani-in-folk-dance-pushpa-joshi-tops-in-folk-art-kotdwar-news-drn3521207160","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकनृत्य में शिवानी, लोककला में पुष्पा जोशी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकनृत्य में शिवानी, लोककला में पुष्पा जोशी अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब की ओर से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘अपना उत्तराखंड अपनी संस्कृति’ विषय पर ऑनलाइन ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लोक नृत्य, लोक गीत विधा में कोटद्वार कॉलेज की शिवानी नेगी ने बाजी मारी।
क्लब के समन्वयक डा. महंथ मौर्य और प्रतियोगिता की संयोजक डा. सीमा चौधरी ने बताया कि 26 जुलाई से 2 अगस्त तक हुई प्रतियोगिता में प्रदेश के कई महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। लोक नृत्य में राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट के ऋतिक कुमार और महाविद्यालय ऋषिकेश के अमित सिंह चौहान संयुक्त रूप से द्वितीय रहे। महाविद्यालय रानीखेत के गौरव चंद्र भट्ट तृतीय स्थान पर रहे। लोक कला में एसजीआरआर देहरादून की पुष्पा जोशी प्रथम, महाविद्यालय ऋषिकेश की नियंता गडकोटी, महाविद्यालय रानीखेत के विशाल चंद्र फुलारा, पीजी कालेज कोटद्वार की प्रियांक्षा जंग संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के राहुल मिश्रा, पीजी कालेज कोटद्वार की निशा राजपूत संयुक्त रूप से तृतीय रहे। प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करते हैं। निर्णायक मंडल में डा. लता केड़ा, डा. मुकुल कुमार, डा. विनोद सिंह, आयोजन समिति के सदस्य डा. संजीव कुमार, डा. प्रीति रानी, डा. अमित जायसवाल, डा. शोभा रावत, डा. सुनीता नेगी, डा. तनु मित्तल, डा. किशोर चौहान शामिल रहे।