फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shivam dream to become an officer in the Airforce

एयरफोर्स में अफसर बनना है शिवम का सपना

Mon, 13 Jul 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Shivam dream to become an officer in the Airforce
शिवम सिंह 98.4 केवि लैंसडौन - फोटो : KOTDWAR
केंद्रीय विद्यालय के छात्र शिवम ने सीबीएसई इंटर बोर्ड परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान पाया। उन्होंने इंगलिश और मैथ्स में सौ फीसदी अंक हासिल किए। ग्रामीण पृष्ठभूमि के इस छात्र की माता सपना देवी और पिता बलवीर असवाल ग्राम मोहरा मेें निजी स्कूल संचालित करते हैं। शिवम का सपना एयरफोर्स में अफसर बन देश की सेवा करना है। अपने सपने को साकार करने के लिए उसने एनडीए की लिखित परीक्षा पास कर ली है। बंगलूरु में उसकी सर्विस सलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) की परीक्षा होनी बाकी है। वर्ष 2018 की 10वीं की परीक्षा में शिवम ने इसी विद्यालय में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया था। शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या उर्मिला ने शिवम की सफलता पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed