फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shilpa Gwal takes over as CEO of Lansdowne Cantt Board

शिल्पा ग्वाल ने संभाला लैंसडौन कैंट बोर्ड के सीईओ का कार्यभार

Wed, 28 Oct 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Gwal takes over as CEO of Lansdowne Cantt Board
दिल्ली कैंट की ज्वाइंट सीईओ शिल्पा ग्वाल ने बुधवार को लैंसडौन के मुख्य अधिशासी अधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। जबकि लैंसडौन के सीईओ भूपति रोहित का श्रीनगर जम्मू कश्मीर में रक्षा संपदा अधिकारी के पद पर पदोन्नित के बाद स्थानांतरण हो गया।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड में आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त सीईओ शिल्पा ग्वाल को भूपति रोहित ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कराया। भूपति रोहित ने छावनी क्षेत्र के विकास में जनता की भागीदारी के लिए सभी का आभार जताया। नवनियुक्त सीईओ शिल्पा ग्वाल ने कहा कि वह बेहतर कार्य करते हुए छावनी के विकास के लिए कार्य करेंगी। शिल्पा ग्वाल 2019 से दिल्ली कैंट में कार्यरत थीं। कार्यक्रम में भूपति रोहित को उनकेे स्थानांतरण पर विदाई दी गई और नई सीईओ का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी अनिल बौंठियाल, एई एसवीएस राना, दीपक मिश्रा, कैंट स्कूल के प्रधानाचार्य भूपाल सिंह, छावनी चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीषा अग्रवाल, डा. संदीपन हलधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed