{"_id":"696f8d8801ff76c88c01ec10","slug":"sheetal-devis-documentary-boosted-morale-at-the-parent-empowerment-camp-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121221-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अभिभावक वातावरण निर्माण शिविर में शीतल देवी की डॉक्यूमेंट्री ने भरा हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अभिभावक वातावरण निर्माण शिविर में शीतल देवी की डॉक्यूमेंट्री ने भरा हौसला
Tue, 20 Jan 2026 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 20 Jan 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरसी कीर्तिखाल में आयोजित कार्यक्रम में अभिभावक और विद्यार्थी हुए शामिल
कोटद्वार/जयहरीखाल। द्वारीखाल प्रखंड के अंतर्गत बीआरसी कीर्तिखाल में समावेशित शिक्षा कार्यक्रम के तहत अभिभावक वातावरण निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति अभिभावकों में सकारात्मक सोच विकसित करना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों को प्रोत्साहित करने के लिए पैरालंपिक तीरंदाजी खिलाड़ी शीतल देवी की प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई। इसमें संदेश दिया गया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। डॉक्यूमेंट्री देखकर अभिभावक भावुक भी हुए और प्रेरित भी। समन्वयक मानवी कोटनाला के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों ने प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया।
कुर्सी दौड़ में राजेश काला ने प्रथम, अनूप सिंह ने द्वितीय एवं विक्रम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्र-छात्राओं के बीच हुई गायन प्रतियोगिता में दिव्या ने प्रथम, दिव्यांशी ने द्वितीय, उपलक्ष्य काला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्यपाठ प्रतियोगिता में सावन कुमार ने प्रथम, सिद्धार्थ ने द्वितीय और दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।