{"_id":"6a79aa79d3ee385210062b64","slug":"shaurya-triumphs-in-shot-put-and-discus-throw-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125677-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गोला फेंक व चक्का फेंक में शौर्य ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गोला फेंक व चक्का फेंक में शौर्य ने मारी बाजी
Mon, 10 Aug 2026 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 10 Aug 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत महादेव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाईस्कूल जशोधरपुर के छात्रों ने 38वीं बाल वर्ग की गढ़वाल क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 8 व 9 अगस्त को ऋषिकेश के 14 बीघा क्षेत्र में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के कक्षा-8 के छात्र शौर्य बडोला ने गोला फेंक और चक्का फेंक में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा-6 की छात्रा अक्षिता रावत ने बैडमिंटन एकल वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। कक्षा-8 के नितीश ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कक्षा-7 की अमृता ने 600 मीटर दौड़, साक्षी ने लंबी कूद में तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य निर्मल केमनी और प्रबंधक जितेंद्र चंद्र डोबरियाल ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद