फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shared the culture and customs of their states

अपने राज्यों की संस्कृति और रीति रिवाज किए साझा

Thu, 09 Jul 2020 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Shared the culture and customs of their states
निदेशालय, 31-बटालियन एनसीसी उत्तराखंड की ओर से आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब ऑनलाइन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें पीजी कालेज कोटद्वार, ऋषिकेश और महाराष्ट्र के कैडेट्स ने अपने राज्यों की संस्कृति और रीति रिवाज आपस में साझा किए। उत्तराखंड की संस्कृति और रीति रिवाजों से अभिभूत महाराष्ट्र राज्य के कैडेट ने उत्तराखंड आने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

एनसीसी प्रभारी डा. तनु मित्तल ने बताया कि पीजी कालेज कोटद्वार के मयंक, सौरभ, प्रवेश, अतुल, प्रियंका एवं काजल ने कैंप के दूसरे दिन उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास परंपरा और रीति-रिवाज पर पावर प्वाइंट के माध्यम से वीडियो दिखाई। कैडेट अंजलि नेगी ने उत्तराखंड की पारंपरिक पोशाक और आभूषण नथुली, गुलबंद और पिछौड़ा पहनकर एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। कोटद्वार महाविद्यालय के कैडेट ने गढ़वाली एवं कुमाऊंनी संस्कृति पर ग्रुप नृत्य प्रस्तुत किया। ऋषिकेश महाविद्यालय के आयुष कंडवाल, हिमांशु, आशीष, इशिका लूथरा ने एकल और ग्रुप नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। महाराष्ट्र राज्य के कैडेट्स ने देखो अपना देश वीडियो के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं विभिन्न पर्यटक स्थलों के बारे में बताया। मंजरी, डिंपल, प्रवीण, अपर्णा एवं अभिषेक ने महाराष्ट्र के पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर रविंद्र गुरुंग रुड़की ग्रुप, कमांडेंट सीओ कर्नल यूएस त्रिवेदी एवं एडम ऑफिसर कर्नल प्रदीप भट्ट के निर्देशन में कैंप का संचालन कैप्टन राकेश भुटियानी गुरुकुल कांगड़ी, विश्वविद्यालय हरिद्वार ने किया। कैंप में कैप्टन डा. सत्येंद्र कुमार ऋषिकेश महाविद्यालय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed