{"_id":"69dfa3a35a12cd4483055067","slug":"shardul-triumphs-with-992-marks-scoring-100-out-of-100-in-four-subjects-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123043-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शार्दुल ने 99.2 फीसदी अंकों के साथ लहराया परचम, चार विषयों में पाए 100 में से 100 अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शार्दुल ने 99.2 फीसदी अंकों के साथ लहराया परचम, चार विषयों में पाए 100 में से 100 अंक
Wed, 15 Apr 2026 08:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 15 Apr 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
जेईई परीक्षा पास कर बीटेक करना लक्ष्य, एनसीईआरटी की पुस्तकों से स्वयं तैयार किए नोट्स
कोटद्वार। डीएवी पब्लिक स्कूल बलभद्रपुर के छात्र शार्दुल थपलियाल ने सीबीएसई की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 99.2 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह जेईई की परीक्षा पास कर आईआईटी से बीटेक करना चाहते हैं। उनकी उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
शिब्बूनगर निवासी शार्दुल ने सामान्य दिनों 4 से 5 घंटे पढ़ाई की। वहीं परीक्षा के दिनों में 7 से 8 घंटे पढ़ाई की। उन्होंने एनसीईआरटी की पुस्तकों से स्वयं ही नोट्स तैयार किए। साथ ही यू-ट्यूब की मदद भी ली। शार्दुल के पिता सुनील कुमार थपलियाल प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। माता सीमा थपलियाल गृहिणी हैं।
उनकी बड़ी बहन साक्षी थपलियाल इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी से बीटेक कर रही हैं। प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने बताया कि शार्दुल थपलियाल ने बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी, हिंदी कोर्स-ए, विज्ञान व एडिशनल विषय एआई में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सामाजिक विज्ञान में 96 प्रतिशत व गणित में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।