फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shanti Bisht elected president of Duggada, defeating rival by 76 votes

Kotdwar News: दुगड्डा की अध्यक्ष निर्वाचित हुईं शांति बिष्ट, प्रतिद्वंद्वी को 76 वोटों से हराया

Sat, 25 Jan 2025 11:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Shanti Bisht elected president of Duggada, defeating rival by 76 votes
दुगड्डा। राष्ट्रीय पार्टियों को तीसरे और चौथे पायदार पर धकेलकर निर्दलीय उम्मीदवार शांति बिष्ट अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष भावना चौहान को 76 वोटों के अंतर से पराजित किया। वहीं, रेनू सुंद्रियाल, सुशीला देवी, अंशु एवं अतुल अग्रवाल सभासद निर्वाचित हुए।दुगड्डा नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा, कांग्रेस के अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। दुगड्डा की जनता ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को पूरी तरह से नकार दिया। कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी को मात्र 18 ही वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी अनीता गौड़ 201 वोट पाने में सफल हुईं। निवर्तमान अध्यक्ष भावना चौहान ने 424 वोट पाकर 2013 में सभासद रहीं शांति बिष्ट को कड़ी टक्कर दी, लेकिन उनके विजय रथ को रोक नहीं सकीं। शांति बिष्ट 500 वोट पाकर अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी रेनू सुंद्रियाल (122), कमला नेहरू (121), भाजपा प्रत्याशी अशु (83) एवं अतुल अग्रवाल (208) सभासद निर्वाचित हुए।
विज्ञापन




.

जनता का प्यार है, जो मैं इतने वोटों से जीती



अध्यक्ष निर्वाचित हुईं शांति बिष्ट ने अपनी जीत का श्रेय जनता के प्यार को दिया। अपनी प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी ज्वलंत समस्याओं और विकास की अपेक्षाओं को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। अब जो भी होगा अच्छा होगा। जनता के बीच जाया जाएगा।
विज्ञापन


.



2013 में सभासद रह चुकी हैं शांति बिष्ट

2013 में दुगड्डा की सभासद रह चुकी शांति बिष्ट पारिवारिक कारणों से कोटद्वार आकर बस गई थीं। पिछले एक दशक में जनता की उपेक्षा और विकास के नाम पर छल को महसूस करते हुए शांति बिष्ट फिर से जनता के बीच पहुंचीं। इस बार जनता ने उन्हें अध्यक्ष पद की कुर्सी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

ये रहेंगी अध्यक्ष के लिए चुनौतियां



पर्यटन क्षेत्र का द्वार होने के बावजूद पार्किंग का अभाव

स्वच्छ पेयजल योजनाओं का धरातल पर नहीं उतरना



दो नदियों के बीच स्थित दुगड्डा की सुरक्षा के इंतजाम

कूड़ा निस्तारण संयंत्र की स्थापना और वन्य जीवों से सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed