फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shailendra Rawat in support of the collective resignation.

शैलेंद्र रावत के समर्थन में दिया सामूहिक त्यागपत्र

Fri, 20 Jan 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Fri, 20 Jan 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन

पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत के समर्थन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार को भाजपा से जुड़े कई ग्राम प्रधानों, बीडीसी मेंबर, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व बीडीसी मेंबरों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है।           

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में जिला पंचायत सदस्य बलदेव सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ओम प्रकाश सुंद्रियाल, प्रमोद डोबरियाल, सुनीता पपनैई, मनमोहन, ग्राम प्रधान ज्योति रावत, दीपक पांडे समेत कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया है। पार्टी पिछले दस वर्षों से बाहरी प्रत्याशियों को कोटद्वार की जनता पर थोप रही है, जिससे कार्यकर्ता आहत हैं।
विज्ञापन


पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया है। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने वालों में हेमलता नेगी, कांति प्रसाद आर्य, मनोज आर्य, हर्षवर्द्धन बिंजोला, किशन गुसाईं, तीरथ सिंह रावत, कमल नेगी, सुखवीर सिंह रावत, यतेंद्र भारद्वाज, सुभाष चंद्र कोठारी, सुरेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र सिंह रावत, जसवंत सिंह रावत, विजय कुकरेती, हरेंद्र पुंडीर, प्रियव्रत, अर्जुन सिंह रावत, जितेंद्र डोबरियाल, अनिल नेगी, मनीष भट्ट, दिनेश, सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रेम सिंह नेगी, वीरेंद्र, दिनेश रावत, यशवंत सिंह गुसाईं, वेद प्रकाश कंडवाल, दिलीप सिंह भंडारी, महेश, राजीव कोठारी, योगेश कोठारी, अमित नेगी, धीरज सिंह रावत, दीपक डबराल, दीपक डबराल, संजय चमोली, दीपक उनियाल व अर्जुन सिंह नेगी  आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed