फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shailendra Rawat Congress boat.

शैलेंद्र रावत कांग्रेस की नाव पर सवार

Sun, 22 Jan 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sun, 22 Jan 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
Shailendra Rawat Congress boat.
कांग्रेस - फोटो : file photo

कोटद्वार में भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत अब कांग्रेस की नाव पर सवार हो गए हैं। कांग्रेस ने उन्हें यमकेश्वर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। शैलेंद्र रावत कोटद्वार में जहां स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के लिए काम करेंगे, वहीं नेगी यमकेश्वर में उनकी जीत के खेवनहार होंगे।

विज्ञापन


ताजा घटनाक्रम से यमकेश्वर में सभी पुराने समीकरण बदल गए हैं। वहां से पूर्व विधायक विजया बड़थ्वाल और प्रशांत बडोनी ने निर्दलीय ताल ठोककर भाजपा को परेशानी में डाल दिया है, जबकि कांग्रेस नेत्री रेणू बिष्ट ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर कांग्रेसी खेमे में हलचल मचा दी है।
विज्ञापन


वर्ष 2007 में कोटद्वार विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी को हराने वाले पूर्व भाजपा विधायक शैलेंद्र सिंह रावत बदले हालात में अब उनके चुनावी रथ पर सवार हो गए हैं। भाजपा द्वारा कोटद्वार सीट पर लगातार दूसरी बार टिकट काटे जाने से क्षुब्ध शैलेंद्र रावत चार दिन पूर्व पार्टी से इस्तीफा देकर अलग राह चुन चुके थे। रविवार को कांग्रेस द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में उन्हें यमकेश्वर से टिकट दिए जाने से पूर्व में लगाए गए कयास अब सच होकर सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमकेश्वर सीट शैलेंद्र सिंह रावत के लिए एकदम नई होगी। हालांकि दुगड्डा ब्लाक प्रमुख रहते हुए इस सीट के एक बड़े हिस्से से वह भलीभांति वाकिफ हैं। वर्ष 2012 में हुए नए परिसीमन में पुरानी कोटद्वार सीट का भी एक बड़ा भाग अब यमकेश्वर विधानसभा का हिस्सा बन चुका है। इसका लाभ उन्हें इस चुनाव में मिल सकता है।


अब तक कोटद्वार से चुनाव की तैयारी में जुटे शैलेंद्र रावत के लिए यमकेश्वर सीट चुनौतीपूर्ण होगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख रेनू बिष्ट के चुनाव मैदान में आने से इस सीट के चुनावी समीकरण प्रभावित होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed