{"_id":"5dc834058ebc3e5b1f4be345","slug":"shadow-mosquitoes-outbreak-in-kotdwar-municipal-corporation-kotdwar-news-drn325573272","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की डेढ़ लाख की आबादी में छाया मच्छरों प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की डेढ़ लाख की आबादी में छाया मच्छरों प्रकोप
विज्ञापन
कोटद्वार नगर निगम कार्यालय में खराब पड़ी फॉगिंग मशीन।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम और प्रशासन की अनदेखी चलते नगर निगम क्षेत्र की डेढ़ लाख की आबादी मच्छरों के प्रकोप से परेशान है। डेंगू व मलेरिया से पीड़ित लोग डाक्टरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन इस गंभीर समस्या से निगम ने आंखें मूंद रखी है वहीं प्रशासन भी इसपर कार्रवाई करने के अपेक्षा मूक दर्शक बना हुआ है। लापरवाही का आलम यह है वर्ष 2011 में करीब तीन लाख 55 हजार रुपये की लागत से खरीदी गई दो फॉगिंग मशीन देखरेख के अभाव में खराब होकर निगम कार्यालय में धूल फांक रही हैं।
40 वार्डों में फैले नगर निगम कोटद्वार में सफाई व्यवस्था चरमाराई हुई है। शहर और भाबर क्षेत्र में नालियां गंदगी और कूड़े कचरे से भरी हुई है। नालियों में कीटनाशक का छिड़काव नहीं होने और फागिंग नहीं होने से मच्छरों की तादात दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कोटद्वार बेस अस्पताल और प्राइवेट क्लीनिकों में मलेरिया और डेंगू के रोगियों की तादात बढ़ती जा रही है। लेकिन, इस ओर किसी का ध्यानी नहीं जा रहा है।
पार्षद प्रवेंद्र सिंह रावत, सौरभ नौडियाल, गायत्री भट्ट, मंजू जखमोला ने कहा कि वे गर्मियों की शुरुआत से ही क्षेत्र में मच्छरों को मारने के लिए फागिंग व नालियों में कीटनाशक का छिड़काव करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, जनता की परेशानी से किसी को लेनादेना नहीं है। चेताया कि शीघ्र मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने की कार्रवाई नहीं की गई तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के चलते सफाई व्यवस्था में दिक्कतें आ रही है। फागिंग मशीन को खरीदने का प्रस्ताव बनाया गया है। योगेश मेहरा, नगर आयुक्त कोटद्वार